HomeNEW UPDATEरोमन सैनी 16 साल की उम्र में AIIMS क्वालीफाई करके बने MBBS...

रोमन सैनी 16 साल की उम्र में AIIMS क्वालीफाई करके बने MBBS डॉक्टर, 22 की उम्र में बने UPSC IAS अधिकारी, फिर खड़ी की करोड़ो की कंपनी

16 साल की उम्र में एम्स में एडमिशन लिया और 21 साल की उम्र में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। 22 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बने। मध्य प्रदेश में जिला कलेक्टर के रूप में काम किया और IAS से इस्तीफा दे दिया।

गौरव मुंजाल और हेमेश सिंह के साथ अनअकैडमी की स्थापना की।

 रोमन सैनी की ज़िंदगी की कहानी हमें सिखाती है

‘सफल इंसान बनने की कोशिश मत करो, बल्कि एक मूल्यवान इंसान बनो।’ रोमन सैनी की कहानी हमें प्रेरणा देती है। यह कहानी जुनून, दृढ़ संकल्प और सफलता की कहानी है। रोमन सैनी अनअकैडमी के सह-संस्थापक हैं। अनअकैडमी भारत की बड़ी एडुटेक कंपनियों में से एक है। आइए यहां पर जानते हैं रोमन सैनी की सफलता की कहानी जो बहुतों के लिए प्रेरणा हो सकती है।

रोमन सैनी का सफ़र डॉक्टर से IAS अफ़सर और फिर एंटरप्रेन्योर बनने तक का रहा। बचपन से ही पढ़ाई में तेज रोमन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने AIIMS का एंट्रेंस एग्जाम पास कर लिया। 21 साल की उम्र तक उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल कर ली। उन्होंने डॉक्टर के रूप में काम शुरू किया। लेकिन जल्द ही उन्हें लगा कि उन्हें कुछ और बड़ा करना है।

इसके बाद रोमन ने भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC-CSE की तैयारी करने का फैसला किया। 22 साल की उम्र में, रोमन सैनी ने UPSC-CSE पास कर लिया और IAS अफसर बने। वह मध्य प्रदेश में जिला कलेक्टर के रूप में काम करने लगे। IAS अफसर की नौकरी बहुत प्रतिष्ठित होती है।

रोमन कुछ बड़ा करना चाहते थे

इसलिए उन्होंने IAS की नौकरी भी छोड़ दी। रोमन ने फिर बिजनेस शुरू करके साल 2015 में गौरव मुंजाल और हेमेश सिंह के साथ मिलकर अनअकैडमी की शुरुआत की। अनअकैडमी सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज कंपनी के अंतर्गत आती है।

शुरुआत में अनअकैडमी एक यूट्यूब चैनल था। यहां शानदार स्टडी कंटेंट मिलता था। धीरे-धीरे अनअकैडमी एक बड़ा एडुटेक प्लेटफॉर्म बन गया है। आज इसकी कीमत 26,000 करोड़ रुपये है। यह UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को सस्ती और अच्छी शिक्षा प्रदान करता है।

रोमन की सफलता में रोमन के विजन और मेहनत का बड़ा योगदान है।

अनअकैडमी से हजारों छात्रों को अच्छी कोचिंग मिल पाती है। रोमन की सफलता में रोमन के विजन और मेहनत का बड़ा योगदान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2022 में रोमन सैनी की सैलरी 88 लाख रुपये थी। जबकि CEO गौरव मुंजाल की सैलरी 1.58 करोड़ रुपये और हेमेश सिंह की सैलरी 1.19 करोड़ रुपये रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments